नवाबगंज: जैदपुर नगर पंचायत के लिपिक से कथित मारपीट का मामला सामने आया, चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
नगर पंचायत जैदपुर में तैनात लिपिक प्रदीप कुमार के साथ कथित मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित लिपिक की शिकायत पर जैदपुर पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अंसारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में बीते दिन सोमवार करीब 4 बजे किसी कार्य को लेकर हुए विवाद हुआ।