मंझनपुर: जिले में अवैध बालू खनन पर सख्त प्रशासन, डीएम बोले- लगातार टीम तैयार कर की जा रही कार्रवाई
कौशांबी। जिले में बालू खनन और अवैध भंडारण को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। शनिवार शाम करीब छह बजे जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि जनपद में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।