रामपुर मनिहारन: तहसील पर शिवसेना का प्रदर्शन, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों के कथित शोषण को लेकर शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश ने गुरुवार दोपहर 12 बजे आवाज उठाई है। जिला प्रमुख सोनू तोमर के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामपुर मनिहारान के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर कमजोर होने के कारण अभिभावक निजी स्कूलों की ओर जा रहे हैं।