नावकोठी: गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु नावकोठी पीएचसी में शिविर का आयोजन
पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। शिविर में 31 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच हुई। जिसमें 7 महिलाएं एनीमिक पाई गई। उसे आवश्यक दवा और सलाह दिया गया।