हुज़ूर: ऐशबाग इलाके में रहने वाली महिला और उसकी सास को बेरहमी से पीटने वाले बदमाश व उसकी महिला साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 ऐशबाग इलाके में रहने वाली महिला और उसकी सास को घर में घुसकर बेरहमी से पीटने वाले बदमाश व उसकी महिला साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक महिला फरार बताई जा रही है। जिसकी तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी आकिब शेख उर्फ बच्चा ऐशबाग थाने का निगरानी गुंडा है।