आवारा सांडों से त्रस्त किसान… आखिर सड़क पर क्यों उतरना पड़ा?
लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर कटौली में आवारा सांडों के आतंक से परेशान किसानों का सब्र आखिर टूट गया। बड़ी संख्या में किसान हाईवे पर बैठ गए और जाम लगाकर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना है कि आवारा सांड खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं और लोगों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने हाईवे पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की।
सवाल बड़ा है—जब खेत और जान दोनों खतरे में हों, तो किसान आखिर किसके दरवाजे पर जाए?
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की इस आवाज को कब सुनते हैं।
#LakhimpurKheri #Dhaurahara #KisanProtest #UPNews #BreakingNews
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Aug 21, 2026