प्रसव के बाद नवजात की मौत, बांसवाड़ा रेफर करते समय प्रसूता ने भी तोड़ा दम
बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में प्रसव के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई। मुन्नीपाड़ा, टिमेंड़ा निवासी 26 वर्षीय किरण मईड़ा को गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी समयपूर्व सामान्य डिलीवरी हुई। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद प्रसूता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे महात्मा गांधी अस्पताल, बांसवाड़ा रेफर किया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका की यह पहली संतान थी। उसका पति राजकोट (गुजरात) में मजदूरी करता है। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।#Banswara #Kushalgarh #Rajasthan #BreakingNews #MaternalHealth