कुलपहाड़: आईआईएम महोबा शाखा के अध्यक्ष बने डॉ. निर्गुण सिंह आयुष चिकित्सकों ने सरकार के समक्ष रखीं दो प्रमुख मांगें कुलपहाड़
इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएम) जनपद महोबा शाखा का चुनाव रविवार को कुलपहाड़ स्थित डॉ. करीम बक्स के उमर क्लीनिक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रम आनन्द की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ. निर्गुण सिंह राजपूत को अध्यक्ष, डॉ. कृष्ण कुमार राजपूत को सचिव तथा डॉ. महेश राजपूत को कोषाध्यक्ष चुना गया।