फिरोज़ाबाद: पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले दुष्कर्म के आरोपी को बेंदी की पुलिया के पास से मुठभेड़ के दौरान दबोचा,पैर में लगी गोली
फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान बेंदी की पुलिया के पास से रविवार की रात को दबोच लिया है। मुठभेड़ में पश्चिम बंगाल निवासी मेहताप आलम नामक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। बताया जाता है 4 दिन पहले फ़िरोज़ाबाद आया था। पुलिस ने आरोपी बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किये है।