टीकमगढ़: एसपी ऑफिस:दुष्कर्म केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता ने एसपी से मांगी सुरक्षा
दुष्कर्म प्रकरण की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मामले के आरोपी उस पर कोर्ट से केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके ससुराल पहुंचकर पति और परिजनों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं।डरी-सहमी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की