कोल: अंडरग्राउंड प्रीकास्ट नाली का निर्माण, मैरिस रोड पर जल भराव की समस्या होगी दूर
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 अलीगढ़ के मैरिस रोड पर वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान जल्द ही देखने को मिल सकता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बुधवार को मैरिस रोड, केला नगर, जीवनगढ़ और जाफरी ड्रेन का स्थलीय निरीक्षण किया और रुके हुए ड्रेनेज प्रोजेक्ट को गति देने के लिए त्वरित निर्देश जारी किए।