कोल: देहली गेट, अलीगढ़ का एक सरकारी स्कूल शिक्षा की मिसाल बना, डिजिटल पढ़ाई, सुरक्षा और स्वच्छता में है बेमिसाल
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र में स्थित बेसिक परिषदीय प्राथमिक बाल पाठशाला स्कूल संख्या 26 नगर क्षेत्र अलीगढ़ शिक्षा की मिसाल पेश कर रहा है। इस स्कूल में डिजिटल पढ़ाई, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल क्लासरूम और नियमित सफाई की व्यवस्था है।