कोल: जिले में 16 से 22 जुलाई तक 'भूजल सप्ताह' का होगा आयोजन, मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 अलीगढ़ में 16 से 22 जुलाई तक 'भूजल सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भूजल संरक्षण, प्रबंधन और विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस वर्ष का मुख्य विषय "जल सुरक्षा की कुंजी, सुरक्षित जल सुरक्षा" है। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जल रथ को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।