कोल: जयगंज में मुस्लिम भाजपा नेत्री पर ठगी का मुकदमा दर्ज, भाजपा नेत्री ने आरोपों को बताया बुनियाद
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान और उसके पति आसिफ के खिलाफ शनिवार की देर रात थाना रोरावर पर ठगी, मारपीट करने और धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव पिखलौनी निवासी रिंकी देवी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने और सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 6.40 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।