कोल: ट्रक ड्राइवर की बेटी कनक सिंह ने जीते दो कांस्य पदक, बनीं संघर्ष और सफलता की मिसाल
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के ग्राम शेखा निवासी ट्रक ड्राइवर महेश पाल सिंह की बेटी कनक सिंह ने अपने जुनून और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। युगांडा में आयोजित पैराबैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कनक ने महिला एकल SL-4 वर्ग और महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक जीते हैं।