फुलवरिया: मिश्र बतरहा शंकर मोड़ के पास पुलिस ने 342 लीटर देसी शराब के साथ एक कार जब्त की, एक अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा शंकर मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की कार से देसी शराब को बरामद की है। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार बरामद शराब की मात्रा 342 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।