शिवपुरी नगर: जिले में सरकारी शिक्षकों की 'कोचिंग माफियागिरी' पर सियासत गरमाई, डीईओ ने 11 शिक्षकों पर कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शासकीय स्कूलों के शिक्षकों द्वारा शिक्षा को व्यापार बनाने और गरीब छात्रों का आर्थिक व मानसिक शोषण करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। क्षत्रिय फ्रीडम फाइटर ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के बैनर तले नीरज वर्मा द्वारा मंगलवार को कलेक्टर को एक गंभीर शिकायती आवेदन सौंपा गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।