सामरी कुसमी: नदी में डूबने से दो मासूमों की हुई दर्दनाक मौत
कुसमी सामरी शनिवार सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में हृदयविदारक घटना सामने आई है। नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र क्रमशः 6 वर्ष और 5 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है