पंचकूला: पंचकूला में सिलेंडर में ब्लास्ट,खड़क मंगोली में झोपड़ी में लगी आग,आसपास के क्षेत्र में हड़कंप,अन्य झोपड़ियों को बचाया
पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित खड़क मंगोली में सिलेंडर फटने से झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। समय रहते आग पर काबू पाने से अन्य झोपड़ियों को आग से बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय झोपड़ी में आग लगी उस समय झोपड़ी में कोई मौजूद नहीं था।