पंचकूला: बढ़ती गर्मी को देखते हुए विश्वास फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 16 के लेबर चौक पर छबील लगाकर की सेवा
बढ़ती गर्मी को देखते हुए विश्वास फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 16 के लेबर चौक पर छबील लगाकर आने जाने वाले हजारों राहगीरों व लोगों को मीठा शर्बत पिलाया गया। छबील के साथ साथ काले चने का लंगर भी लगाया गया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि गर्मी का आलम यह है कि अब नल का पानी भी गर्म होने लगा है।चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए मीठे पानी