पंचकूला: पिंजौर रायतन क्षेत्र के टोरन से धारड़ी गांव तक की खस्ताहाल सड़क को लेकर सड़को पर उतरे ग्रामीण, CM विंडो को शिकायत, कहा सड
पिंजौर दून क्षेत्र के टोरन पंचायत के लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि टोरन गांव से लेकर धारड़ी गांव तक की पूरी सड़क टूटी है और टूट चुकी सड़क की वजह से हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। कई स्टूडेंट के कई बार स्कूल आते-जाते वक़्त घुटने तक घायल हो चुके हैं। वही दो पहिया वाहन चालक प्रतिदिन गिरकर चोटें खा रहे हैं।