पंचकूला: सूरजपुर गांव महादेव कॉलोनी में 11 हजार केवी बिजली के तारों को किया गया शिफ़्ट, लोगों ने जताई खुशी
जनता सेवादल प्रमुख एंव भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता बबली रावत सूरजपुर गांव के निवासी ने शनिवार को बताया कि सूरजपुर की महादेव कॉलोनी जो कि नगर परिषद कालका पिंजौर एरिया के अंतर्गत है, और महादेव कॉलोनी के घरों के ऊपर से 11000 किलो वाट की बिजली के तारें गुजर रही थी उन्हें हरियाणा सरकार और बिजली विभाग के सहयोग से बिजली के तारों को शिफ़्ट करवा दिया गया है।