पंचकूला: हांसी में 12.40 लाख फ्रॉड केस में गिरफ्तारी,विदेश भेजने के नाम पर 2 युवकों को ठगा,जर्मनी में किया गया टॉर्चर
हिसार के हांसी में पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 12.40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के केस में आरोपी को अमर टैक्स चौक पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान रोहतक जिले के महम के गांव बेडवा निवासी मंदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।