भरथना: बकेवर अशोका ढावा से अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बकेवर थाना क्षेत्र सिक्सलेन हाईवे पर अशोका ढाबा के पास सोमवार देर शाम 6:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुस्कान पुत्र मानसिंह निवासी आलंगीपुर, अटसू (औरैया) घायल हो गया। पुलिस ने उसे बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।