मोदी सरकार को समझना चाहिए कि जनता का आक्रोश दुनिया की कोई पुलिस नहीं रोक सकती, ना दबा सकती!
पूरे देश में इस समय महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, प्रशासन पर विश्वास निम्नतम स्तर पर है, संवैधानिक संस्थाओं को जनता अपना विरोधी मानने लगी है, सरकार से उम्मीद लगभग खत्म है... फिर भी ये फिडबैक सत्ता के शीर्ष तक क्यों नहीं पहुंच रहा? या जो भी नहीं पहुंचा रहा है वो देश विरोधी कृत्य कर रहा है!
याद रखिए, जनता के आक्रोश को इस तरह दबाने की कोशिश सफल नहीं हो पाएगी...समय आ गया है डायलॉग करने का, जवाबदेही का और जनता को आउटपुट देने का, नहीं तो ये बखेड़ा संभाले नहीं संभलेगा!
#JantaraMantar #IndiaGate #Delhi
Alwar, Alwar | Oct 4, 2026