भीलवाड़ा: बालाजी मार्केट में बालाजी मंदिर में 21 हजार किलो सब्जियों से अन्नकूट महाप्रसाद बनाया जा रहा है, 100 हलवाइयों की टीम
भीलवाड़ा में बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में नाथद्वारा श्रीनाथजी के मंदिर की तर्ज पर आज बुधवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। गोबर व पीली मिट्टी से तैयार की गई भट्टियों व गैस भट्टियों पर 100 हलवाइयों की टीम करीब 21 हजार किलो अलग-अलग तरह की सब्जियां, 35 कट्टे चावल व 15 कट्टे चंवला प्रसाद बनाने में जुटी हुई है।