प्रतापगढ़: दरछूट सीएचसी के पास नीलगाय से टकराकर घायल आभूषण व्यवसायी को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, मचा कोहराम
पुरानी पट्टी निवासी गुलाब सोनी की तुर्कान गली के समीप आभूषण की दुकान है। जहां उनके साथ उनका बेटा सोनू 30 भी साथ काम करता है। दोपहर में वह बाइक से जनपद सुल्तानपुर के शिवगढ़ बाजार गया था। वापस लौटते समय उसकी बाइक दरछुट सीएचसी के समीप 4:00 बजे करीब नीलगाय से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे