ऊंचाहार: बाहरपुर मजरे ईश्वरदासपुर गाँव में कथित विक्षिप्त के व्यवहार से ग्रामीण आजिज, पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुर मजरे ईश्वरदासपुर गाँव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को शुक्रवार की दोपहर, कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दिये गए शिकायती पत्र में बताया है कि, गाँव के एक व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके द्वारा आये दिन महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया जाता है और बच्चों के साथ भी अशोभनीय हरकतें करता है।पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है