चूरू: गांव खंडवा में जमीनी रंजिश के चलते बस से उतरते समय 30 वर्षीय महिला पर हुआ हमला, पीड़िता न्याय के लिए पहुंची SP दफ्तर
Churu, Churu | Oct 16, 2024 चूरू के रतननगर थानांतर्गत गांव खंडवा में जमीनी रंजिश को लेकर 30 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस थाने में नामजद परिवाद भी दिया लेकिन उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वह न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंची। 30 वर्षीय महिला सरोज ने बुधवार करीब 2 बजे बताया कि उसका पीहर खंडवा गांव है और ससुराल सीकर जिले का देवास गांव है।