चूरू: पंचायत समिति सभागार में एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने ब्लॉक स्तरीय मीटिंग ली, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Oct 15, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एसडीएम बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं और आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए।