घोड़ाडोंगरी: नाबालिग से दुष्कर्म: सारनी पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी जुनैद खान को डुंगरिया से किया गिरफ्तार
शनिवार सुबह 10 बजे महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनी पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी जुनैद खान को छिंदवाड़ा जिले के डुंगरिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।