Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Orai, Jalaun | Sep 15, 2025

MORE NEWS

उरई के Domino's पर एक बार फिर उठे सवाल!..वीडियो वायरल

जनपद जालौन में उरई के स्टेशन रोड स्थित Domino's पर एक बार फिर सवालिया निशान उठ रहे हैं! इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कल शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब ग्राहक अनंत निरंजन ने Domino's जाकर, ऑनलाइन मंगाई गई खाद्य सामग्री (गार्लिक ब्रेड) की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई। ग्राहक का आरोप था कि उन्हें जो ऑर्डर भेजा गया वह खराब गुणवत्ता का था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। शिकायत के बाद ग्राहक और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच काफी देर वाद विवाद चलता रहा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उरई के Domino's पर प्रश्न चिन्ह लगे हों। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी Domino's की खाद्य गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच की भी मांग की है। फिलहाल लोग संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

नोट: उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

उरई के Domino's पर एक बार फिर उठे सवाल!..वीडियो वायरल जनपद जालौन में उरई के स्टेशन रोड स्थित Domino's पर एक बार फिर सवालिया निशान उठ रहे हैं! इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कल शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब ग्राहक अनंत निरंजन ने Domino's जाकर, ऑनलाइन मंगाई गई खाद्य सामग्री (गार्लिक ब्रेड) की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई। ग्राहक का आरोप था कि उन्हें जो ऑर्डर भेजा गया वह खराब गुणवत्ता का था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। शिकायत के बाद ग्राहक और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच काफी देर वाद विवाद चलता रहा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उरई के Domino's पर प्रश्न चिन्ह लगे हों। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी Domino's की खाद्य गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच की भी मांग की है। फिलहाल लोग संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नोट: उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jun 28, 2026

जनपद जालौन में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 2.16 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

उरई (जालौन)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला महिला चिकित्सालय, उरई से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा पिलाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को खुराक देंगी, इसलिए सभी नागरिक अभियान में सहयोग करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जनपद में 1,188 पोलियो बूथों पर 2,16,833 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 29 जून से 3 जुलाई तक 590 घर-घर टीमें लगभग 3.31 लाख घरों तक पहुंचेंगी, जबकि 190 पर्यवेक्षक अभियान की निगरानी करेंगे। वहीं 6 जुलाई को बी-टीम छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएगी तथा 41 ट्रांजिट टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों पर सक्रिय रहेंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं। "दो बूंद जिंदगी की" हर बच्चे के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun

जनपद जालौन में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 2.16 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक उरई (जालौन)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला महिला चिकित्सालय, उरई से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा पिलाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को खुराक देंगी, इसलिए सभी नागरिक अभियान में सहयोग करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जनपद में 1,188 पोलियो बूथों पर 2,16,833 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 29 जून से 3 जुलाई तक 590 घर-घर टीमें लगभग 3.31 लाख घरों तक पहुंचेंगी, जबकि 190 पर्यवेक्षक अभियान की निगरानी करेंगे। वहीं 6 जुलाई को बी-टीम छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएगी तथा 41 ट्रांजिट टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों पर सक्रिय रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं। "दो बूंद जिंदगी की" हर बच्चे के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh District Magistrate/District Election Officer, Jalaun

Orai, Jalaun | Jun 28, 2026

मोहाना-डकोर मार्ग पर खुले बालू धुलाई सेंटर से जलभराव और गढ्ढे: ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

जलभराव से सड़कें हो रही खराब, मुसाफिरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

उरई। मोहाना से डकोर मार्ग पर बालू धुलाई सेंटर के कारण जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीया लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन दर्जनों गाड़ियों में बालू की धुलाई की जाती है। इनमें से कई वाहनों के पास तो वैध परमिट भी नहीं होता है। धुलाई के कारण सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे जगह जगह कीचड़ और गढ्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर लोगों को पैदल चलने और अन्य वाहनों को निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

इस पूरे मामले का वीडियो एक जिम्मेदार नागरिक और हमारे पेज फॉलोवर प्रांशु यादव और उसके एक अन्य साथी ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है। युवकों ने वीडियो बनाकर समस्या के निदान हेतु प्रशासन से भी अपील की है। इस वीडियो में आप ट्रकों की कतार, जमा पानी और गढ्ढे साफ देख सकते हैं।
 
​जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि स्थानीय लोगों की इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और जांच की जाए। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो करवाई भी तय की जाए।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

मोहाना-डकोर मार्ग पर खुले बालू धुलाई सेंटर से जलभराव और गढ्ढे: ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी जलभराव से सड़कें हो रही खराब, मुसाफिरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल उरई। मोहाना से डकोर मार्ग पर बालू धुलाई सेंटर के कारण जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीया लोगों का कहना है कि यहां प्रतिदिन दर्जनों गाड़ियों में बालू की धुलाई की जाती है। इनमें से कई वाहनों के पास तो वैध परमिट भी नहीं होता है। धुलाई के कारण सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे जगह जगह कीचड़ और गढ्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर लोगों को पैदल चलने और अन्य वाहनों को निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस पूरे मामले का वीडियो एक जिम्मेदार नागरिक और हमारे पेज फॉलोवर प्रांशु यादव और उसके एक अन्य साथी ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो रहा है। युवकों ने वीडियो बनाकर समस्या के निदान हेतु प्रशासन से भी अपील की है। इस वीडियो में आप ट्रकों की कतार, जमा पानी और गढ्ढे साफ देख सकते हैं। ​जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि स्थानीय लोगों की इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और जांच की जाए। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो करवाई भी तय की जाए। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jun 28, 2026

लखनऊ में एक और अग्निकांड, कोचिंग सेंटर के बाद कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग; राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. राजधानी के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार (28 जून) को भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना तुरंत फायर विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

मौके पर चिनहट पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है और राहत-बचाव का कार्य कर रही लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुंआ निकलते हुए देखा, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दी.

लखनऊ की चिनहट थाना पुलिस द्वारा फिलहाल आग के कारणों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. अभी तक इस आग लगने की घटना का सटीक कारण नहीं पता चला है. पुलिस प्रशासन हर एंगल से इसकी जांच में जुटा हुआ है।

#lucknow #fire #lucknowfire #orai #jalaun

लखनऊ में एक और अग्निकांड, कोचिंग सेंटर के बाद कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग; राहत-बचाव कार्य जारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. राजधानी के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार (28 जून) को भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना तुरंत फायर विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर चिनहट पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है और राहत-बचाव का कार्य कर रही लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुंआ निकलते हुए देखा, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दी. लखनऊ की चिनहट थाना पुलिस द्वारा फिलहाल आग के कारणों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. अभी तक इस आग लगने की घटना का सटीक कारण नहीं पता चला है. पुलिस प्रशासन हर एंगल से इसकी जांच में जुटा हुआ है। #lucknow #fire #lucknowfire #orai #jalaun

Orai, Jalaun | Jun 28, 2026

बेतवा पुल पर गड्ढे मिलने से डीएम सख्त, सेतु निगम अधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम

उरई (जालौन)। कोटरा-गुरसरांय मार्ग स्थित बेतवा पुल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को पुल पर दो स्थानों पर गड्ढे मिले। इस पर डीएम ने सेतु निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया।

डीएम ने निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर दोनों स्थानों की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा में काम पूरा न होने या गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मरम्मत कार्य के समय बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

बेतवा पुल पर गड्ढे मिलने से डीएम सख्त, सेतु निगम अधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम उरई (जालौन)। कोटरा-गुरसरांय मार्ग स्थित बेतवा पुल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को पुल पर दो स्थानों पर गड्ढे मिले। इस पर डीएम ने सेतु निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया। डीएम ने निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर दोनों स्थानों की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा में काम पूरा न होने या गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मरम्मत कार्य के समय बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 27, 2026