पवई: पवई व शाहनगर में लगभग ₹11 करोड़ की लागत से बनेंगे नवीन जनपद पंचायत भवन, हुआ भूमिपूजन
Pawai, Panna | Apr 8, 2026 जनपद पंचायत पवई के नवीन भवन के निर्माण के लिए मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 525.67 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। बुधवार को दोपहर 12:00 बजे पवई विधायक प्रहलाद लोधी के मुख्य आतिथ्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहनी आनंद मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।