अतर्रा: कीटनाशक दवा खाने से युवक की हालत नाजुक, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Apr 13, 2026 अतर्रा तहसील क्षेत्र के बिसंडा थाना अंतर्गत पुनाहुर गांव में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा कीटनाशक दवा खा लेने से उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनाहुर गांव निवासी अरविंद (22) पुत्र रामनरेश ने अज्ञात कारणों के चलते फसलों में डाली जाने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।