प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा
____________
आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालंदा की अध्यक्षता बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में "अवर निरीक्षक मद्य निषेध" के पद पर नियुक्ति हेतु दिनांक 12/07/2026 (रविवार) को एकल पाली में लिखित परीक्षा के सफल आयोजन से संबंधित केन्द्राधीक्षकों, दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया।
संबंधित पदाधिकारियों /दंडाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हर हाल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में "अवर निरीक्षक मद्य निषेध" के पद पर नियुक्ति हेतु दिनांक 12/07/2026 (रविवार) को आयोजित लिखित परीक्षा आयोजित होनी है।
बिहारशरीफ जिला मुख्यालय अन्तर्गत एकल पाली में 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन की जाएगी।
दिनांक 12/07/2026 (रविवार) को एक पाली के लिए 13176 अभ्य्यर्थी शामिल होंगे।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र ऑब्जर्वर एवं दो-दो स्टैटिक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 38 स्टैटिक दंडाधिकारी, 09 गश्ती दल दंडाधिकारी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही 04 वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जो लगातार विभिन्न सम्बद्ध परीक्षा केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहते हुए स्वच्छ परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे।
अभ्यर्थियों का रिपोटिंग टाईम 09:30 बजे पूर्वाहन में निर्धारित है।
परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल / कक्ष में प्रवेश दिया जाय। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में 09:30 बजे पूर्वाहन से प्रवेश की अनुमति संघन frisking के पश्चात् की जायेगी, जो 10.30 बजे पूर्वाह्न तक जारी रहेगी।
10:30 बजे पूर्वाह्न के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश एवं परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी, यह सुनिश्चित करायेंगे।
किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल /कक्ष में मोबाइल फोन/ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
परीक्षा के सुगम संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का टॉल- फ्री नंबर- 18003456323 है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है । साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
संयुक्त ब्रीफ़िंग में सभी पदाधिकारियों को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर निर्गत निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट-सह-प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल परीक्षा केंद्र पर पूर्वाहन 08:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा केन्द्रों को 09 (नौ) जोन में विभक्त कर जोनल मजिस्ट्रेट (गश्ती दल दण्डाधिकारी) की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज परिधि में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
परीक्षा आयोजन के अवसर पर जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है।
इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सहित संबंधित केन्द्राधीक्षक , दण्डाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Public Service Commission
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Jul 10, 2026