काको: बीबीपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 48 लीटर शराब जब्त
जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण भट्ठी ध्वस्त कर दी। कार्रवाई में 48 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि 55 लीटर महुआ जावा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। छापेमारी के दौरान तस्कर फरार हो गया, जिसकी पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।