धनवार: धनवार को जिला बनाने की मांग पर 14 किमी की पदयात्रा, SDM को सौंपा ज्ञापन
धनवार को जिला बनाने की मांग को लेकर धनवार जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी जयंती पर करीब 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा धनवार प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर लालबाजार, विशुनपुर, खोरीमहुआ, चित्तरडीह व गरजासारण होते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंची।