सिलवानी के उदयपुरा मार्ग के मुआर पठा के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार सौरभ रैकवार, उम्र पच्चीस साल, निवासी प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल सिलवानी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायसेन रेफर कर दिया।