रफीगंज: बक्सी बिगहा से 161 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बक्सी बिगहा गांव से एक मोटरसाइकिल पर लदे कुल 161 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप कुमार (पिता–मनोज दास), निवासी खैरी इटवा के रूप में हुई है।