प्रतापगढ़: बाबूगंज बाजार में खड़ी पिकअप में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू, लाइव वीडियो हुआ वायरल
अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज में सोमवार सुबह 8 बजे सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। पेट्रोल पंप के पास वाहन में उठती आग की लपटों को देख इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और अंततः आग पर काबू पा लिया।