एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बागेश्वर धाम पहुंचीं क्रांति गौड़
छतरपुर। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ शुक्रवार को बागेश्वर धाम पहुंचीं। उन्होंने बालाजी सरकार के मुख्य मंदिर में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश व भारतीय टीम की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की।
क्रांति गौड़ के धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने तालियों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया।
मीडिया से बातचीत में क्रांति गौड़ ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वरीय कृपा और देशवासियों की दुआओं को दिया। उन्होंने युवा�