झुंझुनू: झुंझुनू के तीन नंबर रोड पर मिली लावारिस बैग ने आसपास के दुकानदारों में मचाई खलबली
झुंझुनू के 3 नंबर रोड पर शनिवार रात 7:बजे के आसपास सड़क के किनारे पड़ी एक लावारिस बैग ने आसपास के दुकानदारों में खलबली मचा दी,दुकानदारों ने बताया कि एक निजी बस संचालक ने इस बैग को रोड पर पटक दिया मौके पर मौजूद लोगों ने बस ड्राइवर को आवाज भी लगाई मगर बस नहीं रोकी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग को अपनी कस्टडी में ले लिया