झुंझुनू: जिला कलेक्टर ने शहर में स्थित रैन बसेरे और इंदिरा रसोई का किया औचक निरीक्षण, शहर का भी लिया जायजा
झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने शनिवार शाम 6:00 बजे के आसपास झुंझुनू के रेलवे स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड नगर परिषद व पंचदेव मंदिर के पास स्थित रैन बसेरे का ओचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए, इसके बाद जिला कलेक्टर ने झुंझुनू शहर का भी ओचक निरीक्षण किया और शहर में संचालित इंदिरा रसोइयों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए