झुंझुनू: जिले में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान, किसान हुए मायूस
झुंझुनू जिले में ओलावृष्टि के बाद किसानों के मुरझाए चेहरे शुक्रवार शाम 5:00 के आसपास जिले के कई गांव में ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों के चेहरे भी मुरझा गए हैं, जिले के भडोंदा, इंडाली, भडोंदा खुर्द और अन्य कई गांव में ओलावृष्टि होने के बाद जमीन पर ऐसे लगा जैसे सफेद चादर बिछी हुई हो,और फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है जिससे किसानों के चेहरे पूरी तरह मुरझा गए हैं