झुंझुनू: जिले में वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर एक शिक्षिका को किया गया निलंबित
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 28 से 31 दिसंबर तक वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 आयोजित की जा रही है। जिले में आयोजित परीक्षा में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर शिक्षिका समोद कुमारी को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) झुंझुनू रखा गया है।