मानपुर: नक्सल प्रभावित ढब्बा गांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
जनपद पंचायत मानपुर के CEO हनीश खान के नेतृत्व में8 नवंबर को आयोजित उक्त शिवर यहां शाम करीब 4 बजे तक जारी रहा। शिविर में मुख्य रूप से जिले के परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत मानपुर के सरपंच हरीश लाटिया को पंचायत के लिए ट्रेक्टर व ई रिक्शा भी सौंपी गई। ग्रामीणों की समस्याओं व जरूरतों को भी सुना गया। तथा आवश्यक कार्यवाही भी की गई।