सिराथू: गरई में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में पीड़ित पिता ने कहा- एक आरोपी को भेजा गया जेल, 9 पर हुआ केस, मिल रही धमकी
मंगलवार शाम सिराथू क्षेत्राधिकारी कार्यालय शिकायत करने के लिए रामनाथ नाम के एक बुजुर्ग पहुंचे थे।पत्रकारों को उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी गरई गांव के विजय करन के यहां हुई थी। बताया कि दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर दी गई। नौ लोगों पर केस दर्ज हुआ था।पुलिस ने एक को जेल भेजा अन्य को छोड़ दिया।बताया- राजकुमार रामनरेश कोमलचंद धमकी दे रहे हैं।