नमहोल: नमहोल चौक पर खड्डों से जनता और वाहन चालक परेशान, प्रशासन से सुधार की मांग की गई
नमहोल चौक पर खड्डों से जनता और वाहन चालक परेशान, प्रशासन से सुधार की मांग।नमहोल चौक पर सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह पड़े खड्डों के कारण रोजाना वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर हर समय जाम जैसी स्थिति रहती है।