महिला के कान से कुंडल खींचकर भागा बदमाश… ग्रामीणों ने बना लिया ‘शिकार’!
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश की ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। गुलौला गांव के पास वारदात के बाद महिला के शोर मचाते ही ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी की पिटाई के बाद उसके पास से लूटा गया कुंडल भी बरामद कर लिया गया। बदमाश को पकड़ने का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ—देखिए वायरल वीडियो।
#LakhimpurKheri #ViralVideo #CrimeNews #LootCase #UPNews