बटियागढ़: बमनपुरा बाईपास पर कार से 10 पेटी देशी शराब जब्त, 2 आरोपी पकड़े गए, बटियागढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई
बटियागढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बमनपुरा वायपास मार्ग पर एक कार से 10 पेटी देशी शराब पकड़ी है, कार सवार दो लोगो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उक्त शराब अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी,पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान कार से 10 पेटी करीब 500 पाव लाल मशाला शराब कीमत 50 हज़ार रुपये जब्त की, दोनो आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया